वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्टोर खुलने से ग्राहकों को मिलेगा फैशन का नया अनुभव

प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
हल्द्वानी,(वीअ)। देश की अग्रणी परिधान निर्माता एवं रिटेल कंपनी कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए हल्द्वानी में अपना तीसरा स्टोर शुरू किया है। करीब 2690 वर्गफुट क्षेत्र में फैला यह नया स्टोर खाता संख्या 00171, बमौरी टल्ली खाम, राजीव मार्केट के निकट, कालाढूंगी रोड, पीलीकोठी, हल्द्वानी में स्थित है। कंपनी के विस्तार अभियान में इस नए स्टोर का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नए स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए परिधानों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। पुरुषों के लिए फॉर्मल, कैजुअल और पार्टी वियर, महिलाओं के लिए एथनिक, फॉर्मल और कैजुअल परिधान, जबकि बच्चों के लिए ट्रेंडी कपड़ों का विशेष संग्रह ग्राहकों को आकर्षित करेगा। इसके अलावा फैशन एक्सेसरीज की भी आकर्षक रेंज स्टोर में उपलब्ध है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक फैशन और बेहतरीन खरीदारी अनुभव प्रदान करना है। कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल ने नए स्टोर के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी में फैमिली वियर स्टोर की शुरुआत कंपनी के लिए बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि कैंटाबिल को मिड-प्रीमियम श्रेणी में ग्राहकों का भरपूर समर्थन और विश्वास मिला है। नया स्टोर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए फैशनेबल परिधानों के साथ-साथ आकर्षक एक्सेसरीज की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। कैंटाबिल ने लगातार लेटेस्ट स्टाइल के साथ प्रीमियम कपड़े दिए हैं, जो बदलते फैशन माहौल को दिखते हैं। ब्रांड क्लासिक और स्टाइलिश कपड़ों की लगातार नई रेंज तैयार करने के साथ-साथ कस्टमर्स को बेमिसाल फैशन एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध है।