कार सवार की चाकू मारकर हत्या
प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक कार सवार व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विनोद नगर निवासी विजय कुमार को बृहस्पतिवार रात डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे पीसीआर को सूचना मिली कि कृष्णा नगर की मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कुमार की कार सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। तब तक स्थानीय लोग घायल को अस्पताल पहुंचा चुके थे।
पुलिस के एक वरिष्" अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, तथा हमलावर की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच में लूटपाट का कोई पहलू सामने नहीं आया है।