वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली पुलिस ने बच्ची की सर्जरी के लिए रखे 12.5 लाख के चोरी हुए गहने बरामद किए

प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने चोरी का एक मामला सुलझाकर और 12.5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने बरामद करके निराश हो गए एक परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। परिवार ने यह गहने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अपनी छह साल की बेटी की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए बचाकर रखे थे।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने 12.5 लाख रुपये की चोरी का सामान बरामद किया और शुक्रवार को कथित चोर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि चोरों ने परिवार की कीमती चीजें बेचकर जमा किए गए गहने चुरा लिए थे, जिससे परिवार बुरी तरह टूट गया था। उन्होंने बताया कि ये गहने ही उनके बच्ची के इलाज की एकमात्र उम्मीद थे और इसलिए, इलाज जारी रखने के लिए परिवार अपना घर गिरवी रखने के बारे में सोच रहा था। एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने बताया, wपरिवार ने सर्जरी के लिए पैसे जुटाने के लिए अपनी कीमती चीजें बेच दी थीं और अपनी जीवनभर की बचत को एक साथ मिला लिया था। और चोरी के बाद वे इलाज जारी रखने के लिए अपना घर गिरवी रखने के बारे में सोचने लगे थे।w पुलिस के अनुसार, यह मामला 22 जुलाई को केशवपुरम थाने में दर्ज कराया गया था। शिकायत के मुताबिक, चोर गणेशपुरा इलाके में स्थित परिवार के घर की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे और करीब 12.5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्" अधिकारियों ने जांच को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए थे। अधिकारी ने कहा, wविशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की जांच की और छह घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वजीरपुर निवासी अभिषेक उर्फ राजे (25) के रूप में हुई है। वह पहले भी चोरी के दो मामलों में शामिल रहा है।
पूछताछ में उसने चोरी किए गए आभूषणों को छिपाने की जगह के बारे में जानकारी दी।w
पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए आभूषण परिवार को वापस सौंप दिए गए हैं।
परिवार ने कहा, wसमय पर गहने बरामद होने से हमारी बेटी का इलाज बिना किसी रुकावट के जारी रह सकेगा। पुलिस ने न केवल हमारी मेहनत की कमाई वापस दिलाई, बल्कि जीवन के सबसे क"िन दौर में हमारी उम्मीद भी लौटाई।w
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।