भाजपा के लिए राजनीति राष्ट्रसेवा और जनसेवा का अभियान हैः सतीश उपाध्याय
प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
राम मोहन यादव
भोपाल। बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पावार को दतिया स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में युवाओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि "ाद्बह्रश्ह्न का सुनहरा कल, हर घर खिलेगा य्मा" केवल एक चुनावी नारा नहीं, बल्कि दतिया के सर्वांगीण विकास, सुशासन, जनकल्याण और समृद्ध भविष्य का संकल्प है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है, यही युवा देश की सबसे बडी पूंजी है। हमारे ऊर्जावान, शिक्षित और जागरूक युवा ही सशक्त और विकसित भारत की नींव हैं। भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत से विजयी बनाने में देश और प्रदेश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवा शक्ति से आव्हान किया कि चुनाव में पूरी जागरूकता और विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। भाजपा की राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, आधारभूत संरचना के विकास, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगातार मजबूत हुआ है। भाजपा का संकल्प है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव, वार्ड और परिवार तक विकास व योजनाओं का लाभ पहुंचे। भाजपा सरकारों की नीतियां केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनका प्रभाव धरातल पर स्पष्ट दिखाई देता है। यही कारण है कि जनता विकास और सुशासन के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। चुनाव केवल मतदान का अवसर नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य का निर्णय करने का महत्वपूर्ण पर्व है। इसलिए प्रत्येक युवा लोकतंत्र के इस महापर्व में सािढय भागीदारी निभाए और यह सुनिश्चित करे कि एक भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच विश्वास का प्रतिनिधि है। कार्यकर्ताओं और युवाओं की मेहनत, समर्पण और जनसंपर्क ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी मतदान तक प्रत्येक युवा पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ प्रत्येक बूथ पर सािढय भूमिका निभाए तथा अधिकाधिक मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करे। क्षेत्र की जनता प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर विकास की इस यात्रा को और अधिक गति देगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक जनप्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि दतिया के उज्ज्वल भविष्य, विकास की निरंतरता और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का चुनाव है।
उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करें।