वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

चलती ऑटो में यात्रियों के गहने चुराने के आरोप में चार गिरफ्तार

प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि कथित तौर पर चलती ऑटो-रिक्शा में रेलवे यात्रियों के बैग से कीमती सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवाब (39), शाहिद उर्फ कलुवा (40), रफीक (50) और नदीम उर्फ दरभंगा (31) के रूप में हुई है। उसने बताया कि रफीक पहले भी लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम से जुड़े 12 मामलों में शामिल रहा है। ये गिरफ्तारियां प्राथमिकी दर्ज होने के बाद की गईं। बवाना निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जुलाई को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर से किराये पर लिए गए ऑटो-रिक्शा में यात्रा के दौरान उसके परिवार के बैग से आभूषण चोरी हो गए। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता और उसके परिवार को कम किराए का लालच देकर ऑटो में बि"ाया गया। प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पास वाहन खराब होने का बहाना बनाकर उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा गया। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि उनके बैग में रखे गहने गायब थे।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें 19 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।