वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिये औषधीय मशरूम खेती पर प्रशिक्षण दिया

प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अल्मोड़ा,(वीअ)। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालाबाग, अल्मोड़ा ने अपने प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में 22 से 24 जुलाई 2026 तक "औषधीय मशरूम खेती" पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्पाम का सफल आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के मार्गदर्शन में किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम विकास विभाग, अल्मोड़ा द्वारा प्रायोजित इस कार्पाम का उद्देश्य बटन, ऑयस्टर (प्लुरोटस) और औषधीय मशरूम की वैज्ञानिक खेती में किसानों के ज्ञान और व्यावहारिक कौशलों को सुदृढ़ करना था। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा श्री रामजी शरण शर्मा की पहल पर आयोजित किया गया।इस कार्पाम में अल्मोड़ा जिले के दस विकास खंडों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल 29 महिला कृषकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कक्षा व्याख्यानों के साथ-साथ व्यावहारिक प्रदर्शनों को भी शामिल किया गया, जिसमें वैज्ञानिक कंपोस्ट तैयार करना, सबस्ट्रेट स्पॉनिंग, बैग भरना, केसिंग मिट्टी तैयार करना, बटन, ऑयस्टर और औषधीय मशरूम की खेती, स्पॉन उत्पादन, रोग एवं कीट प्रबंधन, कटाई के बाद का रखरखाव, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग और विपणन शामिल थे।