उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भरता को नई गति प्रदान कर रही है। इसी दिशा में एलआईसी का बीमा सखी कार्पाम महिलाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका, स्वरोजगार और वित्तीय नेतृत्व का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर बीमा सखी के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के साथ-साथ ग्रामीण समाज में वित्तीय जागरूकता का भी विस्तार कर रही हैं। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें विकास यात्रा का सािढय सहभागी और नेतृत्वकर्ता बनाना है। एलआईसी बीमा सखी कार्पाम इसी सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसने हजारों ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आजीविका के नए द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि बीमा सखी कार्पाम के माध्यम से महिलाओं को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त हो रहे हैं, वहीं ग्रामीण परिवारों तक बीमा सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता और सामाजिक सुरक्षा का संदेश भी प्रभावी ढंग से पहुँच रहा है। आज बीमा सखियाँ अपने कार्य से न केवल परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन रही हैं, बल्कि अपने गाँवों में वित्तीय जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरक के रूप में भी नई पहचान स्थापित कर रही हैं। श्री मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार की महिला-केंद्रित योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों की सशक्त भागीदारी से उत्तर प्रदेश में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और अधिक गति पकड़ेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।