वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैः रामशंकर

प्रकाशित: 30-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोलध (वीअ)। स्थानीय पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, में कुलगुरु प्रो.रामशंकर के निर्देशन में स्पोर्ट्स डे का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। कार्पाम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश सिन्हा उपस्थित रहे। कार्पाम का शुभारंभ हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्रपट पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं भारतीय खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। कार्पाम को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. रामशंकर ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सािढय रूप से सहभागिता करें और विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि अतुल सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभा को अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले तो विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। इस अवसर पर परिसर प्रभारी प्रो.गीता सराफ, डॉ.चेतना सिंह, डॉ.सौरभ शिवा सहित खेल से संबंधित विद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विद्यार्थियों में स्पोर्ट्स डे को लेकर विशेष उत्साह एवं उमंग दिखाई दी। कार्पाम का सफल संचालन डॉ.आदर्श तिवारी ने किया। उन्होंने खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। स्पोर्ट्स डे के शुभारंभ के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में खेल भावना, उत्साह और ऊर्जा का वातावरण निर्मित हो गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना का परिचय दिया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया