वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सट्टा खाईवाली मामले में आरोपी गिरफ्तार

प्रकाशित: 30-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सोनीपत (राजेश आहूजा)। सोनीपत पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जुआ एवं सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की कड़ी में थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने सट्टा खाईवाली के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर 2,310 रुपये की नकदी तथा सट्टा पर्चियां बरामद की हैं। थाना शहर गोहाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपू पुत्र मनोज निवासी गोहाना, जिला सोनीपत पर सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2,310 रुपये की नकदी तथा सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद नकदी व सट्टा पर्चियों को बतौर साक्ष्य कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया।