वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कानपुर में दर्दनाक हादसा: 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी 18 वर्षीय युवती, 10 घंटे बाद निकला शव

प्रकाशित: 30-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कानपुर, (वीअ)। घर के आंगन में छिपा तीन साल पुराना गड्ढा 18 वर्षीय यशी सविता के लिए जानलेवा साबित हुआ। बाथरूम से निकलकर जैसे ही यशी ने आंगन में कदम रखा, अचानक जमीन धंस गई और वह करीब 25 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए।
करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद यशी को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि करीब तीन साल पहले घर में बोरिंग कराई गई थी। पानी नहीं निकलने के बाद बोरिंग वाले स्थान को ऊपर से प्लास्टर कराकर बंद कर दिया गया था। परिजनों को अंदाजा नहीं था कि प्लास्टर के नीचे गहरा गड्ढा मौजूद है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना ने घरों में पुरानी बोरिंग और बंद किए गए गड्ढों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।