आईपी 69 ड्यूरेबिलिटी के साथ लॉन्च हुआ टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो
प्रकाशित: 30-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देहरादून,(वीअ)। टेक्नो ने भारत में स्पार्क गो 3 प्रो लॉन्च किया है, जो किफायती कीमत में सेगमेंट-फर्स्ट प्च्69 ड्यूरेबिलिटी लेकर आया है। हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स, ज्यादा धूल और गिरने जैसी परिस्थितियों को झेलने के लिए तैयार यह डिवाइस वास्तविक जीवन की कठिन परिस्थितियों के लिए बनाया गया है, चाहे वह बारिश में डिलीवरी करने वाले रास्ते हों या धूल भरे कृषि क्षेत्र। टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो को ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिनके फोन को सुरक्षित माहौल की सुविधा नहीं मिलतीकृचाहे वह खेत में कीमतों की जानकारी लेता किसान हो, बारिश में फंस गया डिलीवरी कर्मचारी हो या भीड़भाड़ वाली बस में सफर करने वाला छात्र। यह टेक्नो की नई टैगलाइन ‘देश जैसा दमदार' का एक सटीक उदाहरण है। लॉन्च के अवसर पर टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, "ाह्न्र्रूदृ लोगों के लिए स्मार्टफोन कोई लग्जरी नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का एक जरूरी साधन है। जब आपकी कमाई स्मार्टफोन पर निर्भर हो, तो फोन को होने वाला कोई भी आकस्मिक नुकसान आपके पूरे दिन के काम को रोक सकता है।