दुकान से रुपए चोरी करने में युवक गिरफ्तार
प्रकाशित: 30-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सोनीपत (राजेश आहूजा)। थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने दुकान से रुपये चोरी करने में आरोपी चाँद पुत्र सुरेश निवासी गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। मोहित पुत्र रोशन लाल निवासी उत्तम नगर, गोहाना जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी कि वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था अगले दिन सुबह आकर देखा तो दुकान का शटर टुटा हुआ मिला व कैश चैक किया तो गल्ले से ढाई लाख रूपये के करीब कैश चोरी हुआ मिला। जिसे रात को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। इस घटना का मामला थाना शहर गोहाना में दर्ज किया गया था।
थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक मनीष ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए आरोपी चाँद पुत्र सुरेश निवासी गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।