राज्यों में इस बार कौन मार सकता है बाजी? जानें क्या कहता है एग्जिट पोल
प्रकाशित: 29-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद आज एग्जिट पोल के नतीजे भी एक-एक करके सामने आने लगे हैं। बता दें कि इस बार पांचों चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। आज शाम पश्चिम बंगाल में जैसे ही दूसरे चरण के मतदान का समापन हुआ, एग्जिट पोल में अलग-अलग सूबों की तस्वीर सामने आने लगी। बता दें कि एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद कराया गया सर्वे होता है जिसमें मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया और इसी आधार पर संभावित नतीजों का अनुमान लगाया जाता है।
आज के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों का अनुमान लगाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़ों का भी व्यापक विश्लेषण किया जाएगा। इस बार के विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल में हो रहे इलेक्शन पर है जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वहीं, तमिलनाडु में DMK गठबंधन, NDA के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। असम, केरल और पुदुचेरी में भी दिलचस्प चुनावी नतीजे आने की उम्मीद जताई जा रही है।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी के एग्जिट पोल के सटीक आंकड़े जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर पुरुष मतदाताओं की पहली पसंद BJP हो सकती है। एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो पुरुष वोटरों के द्वारा BJP को 44% समर्थन मिलने का अनुमान है, जबकि TMC+ को 40% वोट मिल सकते हैं। वहीं अन्य दलों को 16% पुरुष वोट मिलने की संभावना जताई गई है।
MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में महिला वोटरों के रुझान में TMC+ को बढ़त मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, TMC+ को 44% महिला वोट मिलने का अनुमान है, जबकि BJP को 41% और अन्य दलों को 15% महिला वोट मिल सकते हैं। यह संकेत देता है कि महिला मतदाताओं के बीच मुकाबला काफी करीबी है, लेकिन TMC+ को थोड़ी बढ़त हासिल हो सकती है।
MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में वोट शेयर के मामले में BJP को 42.5% मत मिलने का अनुमान है, जो उसे मामूली बढ़त देता है। वहीं TMC+ को 40.8% वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जिससे दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। इसके अलावा अन्य दलों को 16.7% वोट मिल सकते हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि राज्य में मुकाबला बेहद करीबी है और वोट प्रतिशत का छोटा अंतर भी अंतिम परिणाम को काफी प्रभावित कर सकता है।
MATRIZE एग्जिट पोल के अनुसार केरल की 140 सीटों वाली विधानसभा में वोट शेयर के आधार पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अनुमान के मुताबिक UDF को 41.7% वोट मिलने की संभावना है, जो इसे मामूली बढ़त देता है। वहीं LDF को 39.5% वोट मिल सकते हैं, जिससे दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच सीधी टक्कर बनी हुई है। BJP+ को 13.4% वोट और अन्य दलों को 5.4% वोट मिलने का अनुमान है।
MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल की 140 सीटों वाली विधानसभा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अनुमान के मुताबिक, LDF को 60 से 65 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि UDF को 70 से 75 सीटें मिल सकती हैं और वह बहुमत के करीब या उससे ऊपर भी जा सकता है। दूसरी ओर BJP गठबंधन को 3 से 5 सीटें और अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ये आंकड़े बताते हैं कि केरल में मुकाबला बेहद करीबी हो सकता है।
तमिलनाडु की 234 सीटों को लेकर MATERIZE एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, वोट शेयर में DMK+ गठबंधन को 40.3% वोट मिलने का अनुमान है। वहीं NDA को 37.1% वोट, TVK को 17.5% वोट और अन्य दलों को 5.1% वोट मिलने की संभावना जताई गई है।
MATRIZE की ओर से जारी एग्जिट पोल के अनुसार, तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाला DMK+ गठबंधन एक बार फिर सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रहा है, हालांकि उसे कड़ी टक्कर भी मिल रही है। अनुमान के मुताबिक DMK+ को 122 से 132 सीटें मिल सकती हैं, जबकि NDA को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अभिनेता विजय की पार्टी TVK को 10 से 12 सीटें और अन्य को 0 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में बीजेपी को 88-100 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 24-36 सीटें मिल सकती हैं।
MATRIZE के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, असम में बीजेपी को 45.5 फीसदी वोट मिल सकते हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 39.8 फीसदी वोट जाने की संभावना है। वहीं, अन्य के खाते में 14.7 फीसदी वोट जा सकते हैं। इस तरह देखा जाए तो कांग्रेस और बीजेपी के वोट पर्सेंट में 5 फीसदी से भी ज्यादा का अंतर है।
MATRIZE के एग्जिट पोल में सबसे पहले असम के आंकड़े सामने आए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, असम में बीजेपी 126 में से 85 से 95 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस को 25-32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को 6-12 सीटों पर जीत मिल सकती है। बता दें कि ये एग्जिट पोल के नतीजे हैं, चुनावों के असली नतीजे 4 मई को आएंगे। अबसे थोड़ी ही देर में एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे। MATRIZE के द्वारा किए गए इस एग्जिट पोल के नतीजे एक के बाद एक अलग-अलग राज्यों के सामने आते जाएंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को 85.10% मतदान हुआ, जो आज़ादी के बाद सबसे ज्यादा है। 234 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। चुनाव आयोग के अनुसार, चेन्नई जिले में कुल मतदान 83.68% रहा। पेरंबूर में सबसे ज्यादा 2.03 लाख वोट पड़े (89.74%), जबकि कोलाथुर में 1.82 लाख वोट (86.12%) दर्ज हुए। वोटों की गिनती 4 मई को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। तमिलनाडु के कांग्रेस प्रभारी गिरिश चोडणकर ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका गठबंधन सरकार बनाएगा और इतिहास दोहराएगा। उन्होंने बताया कि करीब 21 राजनीतिक दल एक साथ आए और मिलकर जोरदार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा संसद में किए गए परिसीमन से जुड़ी राजनीति का फायदा उनके गठबंधन को मिला है। उनके अनुसार, DMK के वोट मजबूत हुए हैं और AIADMK सहित अन्य दलों के वोट भी उनके गठबंधन की तरफ आए हैं, जिससे जीत तय जैसी स्थिति बन गई है।