गाजियाबाद की ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के प्लैट में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
प्रकाशित: 29-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी के फ्लैट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. दमकल की कई गाड़िया आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की है.
जहां बुधवार सुबह एक प्लैट में अचानक से भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया. फ्लैट से आग की भीषण लपटें और काला धुआं निकलते दिखा. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ी मौके पर पहुंच गईं. आग लगने से सोसाइटी के लोगों में अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि अब तक आग की चपेट में 4 फ्लैट आ चुके हैं.
आग लगने से दहशत में आए लोग
प्लैट में आग लगने की सूचना मिलते ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया. लोग अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकल आए और इधर-उधर भागते दिखे. फिलहाल आग बुझाने की कोशिशें जारी है लेकिन सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी मची हुई है. चश्मदीदों के मुताबिक, आग लगने की ये घटना आज सुबह करीब 8.30 बजे हुई. लोगों का कहना है कि फ्लैट के अंदर किसी के फंसे होने की संभावना कम लग रही है.
9वीं से 12वीं मंजिल तक फैली आग
बता दें कि गाजियाबाद के इन्दिरपुराम गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में टोटल 6 टावर है. आग लगने की घटना टावर D में हुई है. जहां 9वीं मंजिल से लेकर 12वीं मंजिल तक आग फैल गई है. अब तक 30 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है.
आग बुझाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, दमकल की करीब 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन आग की लपटे भीषण होने की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मुश्किल आ रही है.
इस बीच राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. इनके अलावा पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है. उन्होंने लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी है. हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. आग लगने से भारी नुकसान की आशंका है. गाजियाबाद सीएफओ राहुल पाल के मुताबिक, 7 फ्लैटों में लगी आग लगी है.