बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने डाला वोट
प्रकाशित: 29-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज (29 अप्रैल) 142 सीटों पर मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई. मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे. बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है. इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का नाम प्रमुख तौर पर शामिल है. बंगाल में दूसरे चरण में कोलकाता समेत 6 जिलों की 142 विधानसभा सीटों मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में कुल 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण में कुल 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी. जबकि चुनावी नतीजे सोमवार यानी 4 मई को आएंगे. पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने भी वोट डाला. उन्होंने पश्चिम बंगाल के बारानगर में के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच चुनाव आयोग ने दोपहर एक बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत जारी कर दिया है. दोपहर एक बजे तक बंगाल में 61.11 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. जिसमें पुरबा बर्धमान जिले में सबसे अधिक 66.80 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं कोलकाता साउथ में सबसे कम 57.73 प्रतिशत मतदान हुआ है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है. इस बीच बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने भी वोट डाला. उन्होंने कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा, "सुबह 7 बजे से ही ममता बनर्जी बाहर नजर आ रही थीं. ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें पता है कि टीएमसी सरकार अब गिरने वाली है. ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के रवैये से साफ है कि टीएमसी हारेगी और भाजपा सत्ता में आएगी. मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने सभी डर को दरकिनार करते हुए मतदान किया. भाजपा बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतेगी." पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच खबर है कि बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी को उस वक्त टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया जब वे एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जय बंगाल के नारे भी लगाए.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और उनकी पत्नी डॉ. रोसिना खातून ने भी मतदान किया. उन्होंने कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक पड़े मतदान का प्रतिशत जारी कर दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक बंगाल में 39.97 प्रतिशत मतदान हो चुका है. इनमें सबसे अधिक 44.50 प्रतिशत मतदान पुरबा बर्धमान में हुआ है. जबकि सबसे कम वोटिंग कोलकाता साउथ में हुई है. जहां सुबह 11 बजे तक 36.78 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं.