वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या

प्रकाशित: 18-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्" अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी राहुल मीणा के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत में 973 पृष्"ाsं का आरोप पत्र दाखिल किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी घर में पहले घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था और वित्तीय कदाचार के कारण इस साल फरवरी में उसे नौकरी से निकाला गया था। मीणा को यह पता था कि घर की चाबियां और उक्त कमरे की दूसरी चाबी कहां रखी रहती है। उसने 22 अप्रैल की सुबह इसी जानकारी का इस्तेमाल करके घर में प्रवेश किया और पीड]िता का बलात्कार किया। घटना के वक्त पीड]िता घर पर अकेली थी।सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) स्नातक पीड]िता को उसके माता-पिता ने सुबह करीब आ" बजे जिम से लौटने पर जख्मी पाया और उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
आरोप पत्र के अनुसार, मीणा ने युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और पैसे की उसकी मांग का विरोध करने पर मोबाइल फोन की चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने लगभग दो से ढाई लाख रुपये नकद चुरा लिए। फिर उसने पीड]िता के भाई के कपड़े पहन लिए और मौके से फरार हो गया।
सूत्रों ने कहा कि आरोप पत्र में उल्लेख किया गया है कि अपराध स्थल से बरामद उंगलियों, हथेलियों और अंगू"s के निशान आरोपी से मेल खाते हैं और उसका डीएनए पीड]िता के शरीर से एकत्र किए गए नमूनों से मेल खाता है। पुलिस ने घटनाओं के क्रम को स्थापित करने के लिए 82 गवाहों को सूचीबद्ध किया है।
सीसीटीवी फुटेज में मीणा को सुबह 6:30 बजे आवासीय परिसर में प्रवेश करते और 7:20 बजे बाहर निकलते देखे जाने के बाद उसी शाम उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।
एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीणा को जुए की लत थी और ऑनलाइन गेमिंग ऐप्लिकेशन के कारण उस पर पांच से सात लाख रुपये का कर्ज था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर जांच अधिकारियों को बताया कि वह घर सिर्फ पैसे मांगने गया था और यह अपराध बस हो गया।
पीड]िता के पिता एक वरिष्" आईआरएस अधिकारी हैं और उसकी मां एक दंत चिकित्सक हैं।