साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 18-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद ,(वीअ)। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने साइबर ठगी के 2 अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-11 फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने 16 जून को पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके पास लोन दिलाने के लिए 9 फरवरी को एक कॉल आई। जिसके उपरांत ठगों ने लोन मंजूर कराने के लिये विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के नाम पर उससे 4,45,295 की ठगी कर ली। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नवनीत कुमार सिंह मूल निवासी खगरिया बिहार हाल निवासी ग्रीन विहार दिल्ली तथा नितेश कुमार मूल निवासी रोहतास बिहार हाल निवासी चंद्र विहार, मंडावली दिल्ली को शकरपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया। जिसकी पूछताछ में सामने आया कि दोनों आपस में दोस्त हैं और इन्होंने ही शिकायतकर्ता को लोन का झांसा देने बारे कॉल की थी। ठगी की रकम नवनीत के बैंक खाते में जमा कराई गई थी। जिनको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चावला कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लबगढ़ को दी शिकायत में बताया कि 4-5 जून को उसका मोबाइल फोन हैक हो गया, जिसके बाद उसके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से 40000 निकाल लिये गये।