एसयूवी से स्कूटर सवार की मौत
प्रकाशित: 18-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली के कंझावला इलाके में एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) द्वारा कथित तौर पर कई बार कुचले जाने के बाद 38 वर्षीय एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना चांदपुर गांव के पास हुई। उसने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।पुलिस एसयूवी और उसके चालक की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह एक सोची-समझी हत्या है। परिजनों का दावा है कि पीड]ित पर इससे पहले भी दो बार हमला किया गया था लेकिन वह बच गया था।
पुलिस ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।