वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-30 ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर भेजा जेल

प्रकाशित: 18-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
फरीदाबाद। वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी ाढम में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ के एक वाहन चोरी के मामले में आरोपी दीपक बेनीवाल, निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-3 फरीदाबाद निवासी प्रभात कुमार ने थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि 10 जुलाई 2026 को उसने अपनी मोटरसाइकिल चावला कॉलोनी में खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर.30 की टीम ने आरोपी दीपक बेनीवाल को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर खेड़ीपुल क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
आरोपी को 12 जुलाई 2026 को एक अन्य मामले में देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया था। उसी दौरान पूछताछ में उसने उक्त वाहन चोरी की वारदात का भी खुलासा किया था। आरोपी के विरुद्ध पहले से भी चोरी एवं आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।