एलपीयू में योग दिवस समारोह में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल हुए
प्रकाशित: 22-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जालंधर (वीअ)। लवली प्ऱोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में 12,000 से ज़्यादा छात्रों, फैकल्टी सदस्यों, स्ट़ाफ और क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह पंजाब के सबसे बड़े योग आयोजनों में से एक बन गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में शामिल हुए और एलपीयू कैंपस में सांसद (राज्यसभा) और संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल के साथ सामूहिक योग सत्र में भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि 'विकसित भारत 2047' का विज़न हर भारतीय, खासकर युवाओं की साझा प्रतिबद्धता होनी चाहिए, क्योंकि वे ही देश के भविष्य की मुख्य ताकत होंगे। एलपीयू कैंपस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान के नारे का प़ा करते हुए श्री नितिन नबीन ने कहा कि आज के युवा 'अनुसंधान' की भावना से जुड़ रहे हैं और इनोवेशन के ज़रिए देश की प्रगति में सािढय रूप से योगदान दे रहे हैं। श्री नितिन नबीन ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रिसर्च, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और जन-सेवा जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। एलपीयू के संस्थापक चांसलर और सांसद (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आंदोलन बन गया है और दुनिया भर के देश भारत की प्राचीन परंपरा को अपना रहे हैं।
डॉ. मित्तल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि 'विकसित भारत 2047' के विज़न को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों और योग में निहित भारत के शाश्वत ज्ञान के सामंजस्यपूर्ण मेल से साकार किया जा सकता है। इस कार्पाम में कई जाने-माने लोग शामिल हुए, जिनमें पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, सांसद और राष्ट्रीय बीजेपी महासचिव तरुण चुघ, सांसद पामजीत सिंह साहनी, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सदस्य नरिंदर सिंह रैना, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रहे और पूर्व सांसद विजय सांपला, लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल और लवली ग्रुप के वाइस चेयरमैन नरेश मित्तल शामिल थे