वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में 30 टीम भाग लेंगी

प्रकाशित: 12-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। पुणे में बुधवार से शुरू होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में तीन वर्गों में कुल 30 टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त तक चलेगा, जिसमें टीमों को डिवीजन ए, डिवीजन बी और डिवीजन सी में रखा गया है। इस प्रतियोगिता में टीमें न केवल खिताब के लिए बल्कि अपने से ऊपर वाले डिवीजन में पहुंचने का भी प्रयास करेंगी। डिवीजन ए में 12 टीमें हैं जिन्हें चार पूल में विभाजित किया गया है। पूल ए में झारखंड, पंजाब और चंडीगढ़, पूल बी में हरियाणा, ओडिशा और बंगाल, पूल सी में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर तथा पूल डी में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। डिवीजन ए की 12 टीमें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।