वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 मैच से देश में ािढकेट को बढ़ावा मिलेगा : जापान के कप्तान

प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। जापान के कप्तान केंडल कादोवाकी-फ्लेमिंग और युवा आल राउंडर चार्ली हारा-हिंजे का मानना है कि भारत के खिलाफ 22 सितंबर को होने वाला ऐतिहासिक टी20 मुकाबला सिर्फ एक यादगार मौका नहीं होगा बल्कि बेसबॉल के प्रति जुनूनी देश में ािढकेट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण शुरुआत साबित हो सकता है।
भारतीय टीम दोनों देशों के बीच पहले पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए जापान का दौरा करेगी और सानो अंतरराष्ट्रीय ािढकेट मैदान पर होने वाला यह मुकाबला आइची-नागोया में एशियाई खेलों से पहले होगा। कादोवाकी-फ्लेमिंग के लिए एशियाई खेलों में भारत के साथ अफगानिस्तान और नेपाल की मेजबानी करना इस बात का प्रमाण है कि जापान में ािढकेट ने कम समय में कितनी प्रगति की है। उन्होंने पीटीआई वीडियो से कहा, यह बेहद रोमांचक है। और मुझे लगता है कि अफगानिस्तान और नेपाल जैसे देशों का जापान आना यहां ािढकेट के लिए बहुत बड़ा विकास है। कुछ साल पहले तक हमने शायद सोचा भी नहीं होगा कि इसे आयोजित करना संभव होगा। हालांकि यह मौका ऐतिहासिक होगा लेकिन जापान के कप्तान का कहना है कि उनकी टीम सिर्फ इस मौके का जश्न मनाने के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी। उन्होंने कहा, भारत के खिलाफ खेलने का मौका जितना भी रोमांचक होगा, हम सिर्फ इस मौके का जश्न मनाने के लिए नहीं उतर रहे हैं। हम यह दिखाने के लिए उतरेंगे कि पुरुष टीम के रूप में हम क्या कर सकते हैं। निश्चित रूप से भारत जैसी टीम के पास तेज गेंदबाजी, बल्लेबाजी और स्पिन हर विभाग में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, इसलिए विश्व स्तरीय खिलाड़ियों और उस प्रारूप में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम को खेलते हुए देखना हमारे लिए शानदार अनुभव होगा।