भारत राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप का ओवरऑल चैंपियन बना
प्रकाशित: 14-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। भारत ने नाइजीरिया के लागोस में आयोजित राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया जिसमें देश के खिलाड़ियों ने कुल 35 पदक जीते। भारतीय तलवारबाजों ने अंडर-23 और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में मिलाकर 13 स्वर्ण, आ" रजत और 14 कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के चौथे दिन सीनियर भारतीय तलवारबाजों ने छह स्पर्धाओं में से पांच स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पुरुष सेबर, महिला सेबर, पुरुष एपी, महिला एपी और महिला फॉयल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरुष फॉयल में रजत पदक अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारत ने विल्किन्सन स्वॉर्ड ट्रॉफी भी जीती। यह ट्रॉफी राष्ट्रमंडल तलवारबाजी महासंघ द्वारा उस देश को दी जाती है जिसका पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्" प्रदर्शन रहता है। भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजीव मेहता ने एक बयान में कहा, पहली बार राष्ट्रमंडल ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतना भारतीय तलवारबाजी में मौजूद प्रतिभा, अनुशासन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।