हसन के छह विकेट, बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रन पर समेटा
प्रकाशित: 14-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
डार्विन, (एपी)। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बृहस्पतिवार को यहां शुरू हुए पहले टेस्ट के शुरूआती दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को पहली पारी में 198 रन पर समेट दिया जिसमें हसन महमूद ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्" प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर छह विकेट हासिल किए। इसके बाद बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने स्टंप तक एक विकेट पर 96 रन बना लिए जिससे वह पहली पारी के हिसाब से केवल 102 रन से ही पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए थे। लेकिन हसन ने लगातार सटीक लाइन एवं लेंथ से गेंदबाजी करते हुए अपने छ"s और सातवें ओवर में सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड (23 रन) और ट्रेविस हेड (22 रन) को आउट कर दिया। इसके बाद हसन, तास्किन अहमद (55 रन देकर दो विकेट) और इबादत हुसैन (39 रन देकर दो विकेट) ने पहले दो सत्रों में शानदार अनुशासित गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
सिर्फ स्टीव स्मिथ ही संघर्ष करते हुए 71 रन बना सके।
ऑस्ट्रेलिया ने नौवें विकेट के रूप में स्मिथ का विकेट गंवाया। उन्होंने हसन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन विकेटकीपर लिटन दास ने उनका कैच लपक लिया। स्मिथ की पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल था।
कप्तान पैट कमिंस 13 महीनों में अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे थे। डार्विन में जन्मे वेदराल्ड को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला, लेकिन वह सहज नहीं दिखे और हसन की गेंद पर लापरवाही से शॉट खेलकर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद ट्रेविस हेड भी बोल्ड हो गए और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 52 रन हो गया।
इबादत ने मार्नस लाबुशेन (01) को कप्तान नजमुल हुसैन शांटो के हाथों कैच कराया। उन्हें स्मिथ का विकेट भी मिल सकता था, लेकिन तीसरी स्लिप में कैच छूट गया।
लंच से "ाrक पहले कैमरून ग्रीन (13) के आउट होने के साथ ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 74 रन हो गया। इसके बाद इबादत ने एलेक्स कैरी (19) और तास्किन ने ब्यू वेबस्टर (12) को आउट किया।
हसन ने फिर पैट कमिंस (09) और मिचेल स्टार्क (01) को भी पवेलियन भेज दिया। अंत में स्मिथ और लियोन के विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी 53 ओवरों में 198 रन पर समाप्त कर दी।
मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश का केवल एक विकेट ही ले सकी। शादमान इस्लाम (20) स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हुए, जब टीम का स्कोर 36 रन था।
मोमिनुल हक 35 रन और तंजीद हसन 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, दोनों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 60 रन की साझेदारी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट पर 96 रन तक पहुंचा दिया।
दो टेस्ट मैच की यह श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के अगले 12 महीनों के व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत है जिसमें उसे कुल 20 टेस्ट मैच खेलने हैं। इस दौरान टीम दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड का दौरा भी करेगी।