नशा और गलत रास्ते से खुद को बचाना चाहिएः मुफ्ती अशरफ जिलानी
प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। हमें अपने मां-बाप और अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। अगर हमारे मां-बाप हमसे नाराज नहीं है तो अल्लाह पाक भी हमसे नाराज नहीं होगा। नशा और गलत रास्ते से खुद को बचाना चाहिए। जरूरतमंद की मदद करना चाहिए। हमारे नबी हजरत मोहम्मद साहब ने हमें यही पैगाम दिया। बीती रात गुलाब बाग में आयोजित जलसे में भीड़वाला राजस्थान से आए मुफ्ती अशरफ जिलानी अजहरी ने अपने बयान में कहीं। गुलाबबाग में अंजुमने वारसी कमेटी द्वारा आयोजित 9वे जलसे की शुरुआत सैयद सरवर रब्बानी ने तिलावते कुरान से की। सैयद गौहर रब्बानी ने अपने बयान में बताया कि हमारे भारत देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली और 12 रबीअव्वल के दिन इंसानियत आजाद हुई। कारी अब्दुल रहमान ने पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमें पैदाइश पर बयान किया। कारी अब्दुल रहमान ने नात पड़ी, तेरी नस्ले पाक में है बच्चा बच्चा नूर का, तू है अएने नूर तेरा सब घराना नूर का। मुफ्ती अशरफ जिलानी अजहरी ने अपने बयान के साथ नात पड़ी ष्मेरे नबी से मेरा रिश्ता, कल भी था और आज भी है।