वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

लखनऊ समेत देशभर में बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल, कामकाज प्रभावित

प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम

लखनऊ,(वीअ)। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पावार को लखनऊ समेत देशभर में बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते एसबीआई, पीएनबी, इंडियन बैंक समेत प्रमुख सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। लखनऊ के हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक के बाहर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। बैंक कर्मी पांच कार्यदिवस लागू करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं।हड़ताल के कारण आज बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी कई सेवाएं जारी रहने की संभावना है। बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।