केअर स्टार्मर पर एंडी बर्नहैम के लिए पद छोड़ने का दबाव बढ़ा
प्रकाशित: 22-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लंदन, (भाषा)। एंडी बर्नहैम के ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बनने के लिये केअर स्टार्मर पर लेबर पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तरी इंग्लैंड के मेकरफील्ड उपचुनाव में नाइजल फराज की रिफॉर्म यूके पार्टी से मिल रही दक्षिणपंथी चुनौती के बावजूद बर्नहैम की निर्णायक जीत ने शीर्ष पद के लिए उनकी दावेदारी को मजबूत किया है। स्टार्मर नेतृत्व को लेकर किसी भी चुनौती का सामना करने के अपने संकल्प पर हालांकि अडिग रहे हैं, लेकिन उनकी अपने मंत्रिमंडल के भीतर से उ" रही असहमति की आवाजों ने अगले हफ़्ते उनके 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बाहर होने की अटकलों को हवा दे दी है। स्टार्मर ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, wदो साल पहले हुए आम चुनाव में देश की सेवा करने के लिए मुझे भारी जनादेश मिला था। उन्होंने कहा, wअभी नेतृत्व के लिए कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन जैसा कि मैंने कई बार कहा है, मुझे नहीं लगता कि देश को अराजकता में धकेलना कोई अच्छी बात है।