वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दक्षिण अफ्रीका में बंद खदान में 14 खनिक मृत मिले: पुलिस

प्रकाशित: 12-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जोहानिसबर्ग, (एपी)। दक्षिण अफ्रीका में एक बंद पड़ी खदान में कम से कम 14 खनिक मृत पाए गए और कई अन्य घायल मिले। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विस ने बताया कि ये खनिक जोहानिसबर्ग से लगभग 130 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रस्टेनबर्ग शहर के पास एक खदान में मृत पाए गए। इसने कहा कहा कि प्रांतीय पुलिस आयुक्त घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका में छोटे स्तर पर काम करने वाले ऐसे हजारों खनिक हैं जो सोने और प्लेटिनम की उन खदानों में गैर-कानूनी तौर पर काम करते हैं जिनका इस्तेमाल अब खनन कंपनियां नहीं करती हैं। ये अनौपचारिक खनिक अक्सर बिना उचित सुरक्षा उपकरणों के काम करते हैं और कभी-कभी बचे हुए भंडार की तलाश में हफ्तों तक जमीन के नीचे रहते हैं। दक्षिण अफ्रीका में अनौपचारिक खनन एक गंभीर समस्या है और यह आपराधिक गिरोहों से जुड़ी हुई है।
अनौपचारिक खनन करने वाले लोग अक्सर गिरोहों में काम करते हैं और कभी-कभी विरोधी गिरोहों के साथ हिंसक झड़पें भी करते हैं। रस्टेनबर्ग दक्षिण अफ्रीका में प्लेटिनम खनन का एक मुख्य केंद्र है, जहां दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटिनम भंडार मौजूद है।