श्रीलंकाई नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
प्रकाशित: 14-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोलंबो (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी मछली पकड़ने वाली नौका भी जब्त की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।नौसेना के अनुसार, मछुआरों को बुधवार रात तलईमन्नार के उरुमलाई प्वाइंट के पास गिरफ्तार किया गया।नौसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जब्त की गई नौका कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में पहुंच गई थी और वहां उसके जरिये समुद्र की तलहटी से मछली पकड़ी जा रही थी। बयान में कहा गया, wगिरफ्तार किए गए मछुआरों (नौ) और मछली पकड़ने वाली नौका को कानूनी कार्वाई के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।wमछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के संबंधों में लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 15 अप्रैल तक श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से अवैध मछली पकड़ने के मामलों में 128 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और 18 नौका जब्त की।