ऑपरेशन क्लीन हंट: एमएसपी प्लांट से 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा
प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायगढ़, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमएसपी प्लांट से करीब 30 टन एमएस चैनल और एमएस बीम की हेराफेरी के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी परार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पर्जी ड्राइवर, पर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे ट्रांसपोर्टर के वाहन का नंबर प्लेट लगाकर करीब 14.22 लाख मूल्य का लोहा हड़पने की साजिश रची थी। रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चत्रढधरनगर थाना पुलिस ने इस आर्थिक अपराध का पर्दापाश किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 25 नवंबर 2025 को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ईश्वरी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एमएसपी प्लांट जामगांव से जमशेदपुर भेजे जाने वाले एमएस चैनल और एमएस बीम निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंचे। जांच में पता चला कि स्वयं को विनोद साहू बताने वाला व्यक्पि पर्जी ड्राइवर था, जिसने दूसरे ट्रांसपोर्टर के वाहन का नंबर प्लेट लगाकर माल लोड कराया और परार हो गया।तकनीकी जांच, दस्तावेजों के सत्यापन और पूछताछ के दौरान पुलिस ने पत्थलगांव निवासी भगतपुरी गोस्वामी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने पर्जी नाम से काम करने वाले ड्राइवर पुष पुरी गोस्वामी (पर्जी नाम विनोद साहू), वाहन मालिक विकास मल्लिक, तसौवर अंसारी उर्प शाहरूख, अभय रवानी और प्रेम रवानी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए ट्रक और करीब 30 टन लोहे का सौदा लगभग 7 लाख में अभय रवानी से किया था। अभय रवानी ने पूछताछ में बताया कि उसने ट्रक और माल अपने परिचित राजीव मल्लिक निवासी धनबाद को बेच दिया।