वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सीईआईआर पोर्टल की मदद से फरीदाबाद पुलिस ने 121 गुम मोबाइल किए बरामद

प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
फरीदाबाद। लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी ाढम में पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव के नेतृत्व में अपराध शाखा की साइबर सेल ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए 121 गुमशुदा मोबाइल फोन तलाश किये हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा की साइबर सेल ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए पिछले एक माह के दौरान फरीदाबाद जिले से गुम हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने तलाश किये गये सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिये हैं। लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल वापस मिलने पर सभी नागरिकों ने फरीदाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद व्यक्त किया। फरीदाबाद पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल का सिम नंबर ब्लॉक करने, उसकी लोकेशन ट्रैक करने तथा बरामद होने पर उसे पुन: सािढय करने की सुविधा उपलब्ध है। विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर साइबर सेल की टीम लगातार ऐसे मोबाइल फोन का पता लगाकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचा रही है। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी हो जाता है या गुम हो जाता है, तो वह बिना देरी किए निकटतम पुलिस थाना या साइबर थाना में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल पर भी तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल फोन की ट्रैकिंग और बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही मोबाइल खरीदते समय उसका आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें तथा मोबाइल का बिल एवं अन्य दस्तावेज संभालकर रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पुलिस को उपलब्ध कराया जा सके।