वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

शिवनाथ नदी के तेज बहाव में बहे दो बच्चे, एक का शव बरामद

प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दुर्ग, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। पुलगांव थाना क्षेत्र के छातागढ़ स्थित शिवनाथ नदी में एक बार पिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दुर्ग के उरला निवासी 7-8 दोस्तों में से दो बच्चे नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे के बाद एसडीआरएप की टीम ने तलाश शुरू की, जिसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, उरला निवासी कुछ दोस्त जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए छातागढ़ पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब 4 बजे दो बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान वे शिवनाथ नदी के तेज बहाव में बहने लगे। किनारे मौजूद एक अन्य दोस्त ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह सपल नहीं हो सका। हादसे के बाद डरे-सहमे बच्चों ने कापी देर तक अपने स्तर पर दोनों की तलाश की। जब उन्हें सपलता नहीं मिली तो करीब तीन से साढ़े तीन घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण तत्काल सपलता नहीं मिल सकी। बाद में एसडीआरएप की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर एक बच्चे का शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान उरला निवासी रेहान के रूप में बताई जा रही है। वहीं दूसरे बच्चे की तलाश अभी भी जारी है। गौरतलब है कि करीब तीन महीने पहले 19 अप्रैल को भी इसी छातागढ़ क्षेत्र में शिवनाथ नदी में डूबने से दुर्ग के दो दोस्तों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद नदी क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।