वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 5000 का ईनामी किया गिरफ्तार

प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद , (वीअ)। वर्ष 2025 में थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत शराब के ठेके के पीछे बने गोदाम पर फायरिंग कर डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में 2 देसी कट्टा उपलब्ध करवाने वाले आरोपी ब्रिजेश निवासी एटा उत्तर प्रदेश को अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 24 जुलाई को एटा से गिरफ्तार किया है। जिसको 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर अपराध शाखा की टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार 18 मार्च 2025 की अल सुबह थाना सूरजकुण्ड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शराब ठेके के पीछे बने गोदाम पर फायरिंग कर 1,60,000 रुपये व एक शराब की पेटी लूट ली गई थी। घटना के संबंध में गांव अनंगपुर निवासी प्रदीप की शिकायत पर सूरजकुण्ड में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात में प्रयोग 2 देसी कट्टा आरोपी विजय फौजी को उपलब्ध करवाये थे।
विजय फौजी बृजेश के पिता का जानकार था और उसका उनके घर पर आना जाना था। इस दौरान ही ब्रिजेश व विजय फौजी की जान पहचान हुई थी। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान, गुजरात व उत्तर प्रदेश में विभिन्न ठिकाने बदलकर छुप रहा था।
फरीदाबाद पुलिस ने दिसंबर 2025 में आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 के नाम घोषित किया हुआ था। अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी व खुफिया तंत्र की सहायता से अंतत: आरोपी को एटा से काबू किया है।
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पर पूर्व में भी उत्तर प्रदेश में आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज है। मामले में अब तक विजय फौजी सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।