वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह

प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
भिलाई, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा बीएसपी में पढ़ने वाले कक्षा आठवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का 25 जुलाई 2026 को भिलाई विद्यालय, सेक्टर 2 के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यत्रढम के मुख्य अतिथि ए बी निवास महाप्रबंधक प्रभारी (न .से. वि.) एवं विशिष्ट अतिथि मती शिखा दुबे, महाप्रबंधक (शिक्षा) भिलाई इस्पात संयंत्र थीं विभिन्न स्कूलों से आमंत्रित प्राचार्य/ प्राचार्या मती सुमिता सरकार, मती रूबी बर्मन रॉय, विजय सिंह पवार, मती उर्वशी साहू एवं विभिन्न शालाओं के शाला प्रमुख उपस्थित रहे। मेधावी छात्रों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सतीश मिश्रा और शैलेन्द्र भोई के मार्गदर्शन में भिलाई विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों का भविष्य सदा आलोकित रहे, इस पुनीत भावना के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यत्रढम का शुभारंभ किया।शिखा दुबे महाप्रबंधक (शिक्षा) ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रत्येक विधार्थी में नैसर्गिक प्रतिभा होती है जरुरत है सही देखभाल और निखार की आज विधार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षापल हेतु पुरस्कृत किया जा रहा है उन्होंने सपलता का मत्र बताया और कहा कि मेहनत और ईमानदारी से किया गया हर प्रयास पलदायी होता है7 जिन विद्यार्थियों ने अपना हर काम मेहनत और ईमानदारी से किया आज उन्हें इस मंच से पुरस्कृत किया जा रहा है7 इस तरह के प्रतिभा सम्मान समारोहों से साथ में पढ़ने वाले दूसरे विधार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है7 पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, अनुशासन शारीरिक गतिविधियां, पर्यावरण का समुचित रख रखक्वाव एवं संरक्षण करने का भी आ"ान किया7 उन्होंने कहा कि प्रत्येक्वक विद्यार्थी में एक हाबी / रूचि भी होनी चाहिए जो व्यक्पित्व के सर्वांगीण विकास हेतु नितांत आवश्यक हैमुख्य अतिथि ए बी निवास महाप्रबंधक प्रभारी (न .से. वि.) ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आज इन नन्हे बच्चों को पुरस्कृत करते हुए अत्यंत ही प्रसन्नता हो रही है वास्तव में इन बच्चो की प्रतिभा ने यह साबित कर दिया कि इन्होंने लक्ष्य बनाकर बहुत मेहनत और लगन से अध्ययन किया है उसी का यह परिणाम है कि आज उन्हें उनकी प्रतिभा का परितोषिक मिला है7 इस प्रकार के कार्यत्रढम जीवन में ऊँचा मुकाम हासिल करने हेतु सदैव प्रेरित करते रहते हैं7 विद्यार्थियों की इस शानदार सपलता में माता पिता, भाई बहन, और शिक्षको के योगदान एवं मार्गदर्शन को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उन सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया न्यासा जोन नन्द और आराध्या गुप्ता ईएमएमएस रुआबांधा सेक्टर के पूर्व छात्राओं ने इस सपलता तक पहुंचने के लिए किए गए अपने अनुभव को सदन में साझा किया। बीएसपी के विभिन्न स्कूलों से 26 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। ईएमएमएस सेक्टर 7 से निधि यादव, डी. अनुष्का, देवेन्द्र कुमार निषाद, राजनंदनी सिंह, पृथ्वी सिंहईएमएमएस सेक्टर 9 से अलविया सिद्धकी, एकलव्य देवांगन, के. वंशिका, माहीन पातिमा, अर्नव भुई, साँची साव7 ईएमएमएस सेक्टर 6 से ममता पटेल, वरुण, जी.योग्या, एस. दिव्यांशी, विनय मंडावी, अदिति यादव7 ईएमएमएस सेक्टर 1 से अनिका, आयत परवीन, अद् या रेड्डी, राइजा परवीन7 ईएमएमएस रुआबांधा सेक्टर से न्यासा जोन नन्द, दामिना साहू, नव्या खोब्रागडे, आराध्या गुप्ता, दीपिका कुमारी7 सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10 की प्राचार्या मती सुमिता सरकार ने आज के गरिमामयी कार्यत्रढम को सपल बनाने हेतु अतिथिओं, पालकों, विधार्थियों, शिक्षको, प्रबंधन, विद्यालय प्रबंधन, एवं शिक्षा विभाग सहित प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिनका भी सहयोग मिला उन सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया।
भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 के प्राचार्य विजय सिंह पवार ने इस कार्यत्रढम को सपलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण एवं अहम् योगदान दिया
मती सजीथा राजेश ने कार्यत्रढम का संचालन किया।कार्यत्रढम को सपल बनाने में शाला परिवार के सभी सदस्यों अपने दायित्वों और कर्तव्यों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से उप प्रबंधक मती विभा रानी कटियार, सहा प्रबंधक मनीष तिवारी और राजेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे7 राष्ट्रगान के साथ कार्यत्रढम का समापन हुआ