वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नारायणपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नारायणपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। नक्सल मुक्प क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के तहत नारायणपुर जिले में संयुक्प सुरक्षा बलों को बड़ी सपलता मिली है। 44वीं वाहिनी आईटीबीपी और जिला पुलिस की संयुक्प टीम ने थाना ओरछा क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार और विस्पोटक सामग्री का एक डंप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को कैंप पदमेटा से पदगुंडाङ्क्तकरसेनार की ओर संयुक्प टीम ने सघन सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्राम पदगुंडा-करसेनार के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सभी हथियार, विस्पोटक और अन्य सामग्री को नियमानुसार जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नारायणपुर जिले के नक्सल मुक्प क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।
इसके बावजूद सुरक्षा बल किसी भी संभावित गतिविधि की पुनरावृत्ति रोकने, छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्पोटक सामग्री की बरामदगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।
नारायणपुर पुलिस की अपील
नारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या नक्सल संबंधी सूचना की जानकारी तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।