निर्माणाधीन मकान में ईंट गिरने से घायल श्रमिक की मौत
प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नोएडा (उप्र), (वीअ)। नोएडा के सेक्टर 39 थानाक्षेत्र में महर्षि आश्रम के पास एक निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को ऊपर से ईंट गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया तथा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ल ने बताया कि महर्षि आश्रम रोड सालारपुर में एक निर्माणाधीन मकान में नरेश (30) काम कर रहा था, उसी दौरान ऊपर से एक ईंट उसके सिर पर गिर गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्ल के अनुसार उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। उन्होंने बताया कि नरेश के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।