वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एडवांस टेक्नोफोर्ज का एसएमई आईपीओ 27 को खुलेगा

प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। गुजरात की मशीनरी कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी एडवांस टेक्नोफोर्ज लिमिटेड सोमवार को अपना एसएमई आईपीओ लेकर आएगी। कंपनी की इस निर्गम के जरिए करीब 24 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 95 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है। यह पूरी तरह 25.29 लाख इद्रिटी शेयरों का नया निर्गम है। तय मूल्य वाला यह निर्गम 29 जुलाई को बंद होगा। कंपनी के शेयरों को तीन अगस्त को बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध किए जाने की संभावना है।
कंपनी जुटाई गई राशि में से लगभग 7.19 करोड़ रुपये मशीनरी खरीद, 7.25 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी और 2.40 करोड़ रुपये ऋण चुकाने में खर्च करेगी।
शेष राशि सामान्य कॉरपोरेट कार्यों में लगाई जाएगी।
एडवांस टेक्नोफोर्ज के प्रबंध निदेशक नीलेश शंभुभाई मोलिया ने कहा कि आईपीओ से उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कार्यशील पूंजी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।