दिल्ली में ध्वस्तीकरण के दौरान एक मजदूर की मौत
प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में शनिवार को एक पुराने भवन को ढहाए जाने के दौरान उसका एक हिस्सा भरभरा कर गिर जाने से 40 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 17 मिनट पर उसे एक पुराने मकान को ढहाये जाने के बाद ऐसी घटना होने की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम अग्निशमन दल समेत बचाव एजेंसियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि ध्वस्तीकरण और मलबा हटाने के दौरान छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे तीन मज़दूर मलबे के नीचे दब गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जबतक वे मौके पर पहुंचे, तब तक दो मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका था और उन्हें मामूली चोटें आई थीं।एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने बताया, बाद में बचाव दल ने मलबे के नीचे से एक और मजदूर को बाहर निकाला तथा उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय व्यक्ति के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि 28 और 30 साल के दो घायल कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय व्यक्ति के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि 28 और 30 साल के दो घायल कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।