वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आधार को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में काम जारी: यूआईडीएआई सीईओ

प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सौरभ विजय ने बृहस्पतिवार को कहा कि आधार को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में काम जारी है ताकि प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) और भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों (ओसीआई) को इस डिजिटल पहचान प्रौद्योगिकी का लाभ मिल सके। यूआईडीएआई के शीर्ष अधिकारी ने वित्तीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में एक परिचर्चा के दौरान कहा कि उनकी महत्वाकांक्षा आधार के बुनियादी ढांचे को वैश्विक स्तर का सर्वश्रेष्ठ बनाना है, जिससे इसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार में मदद मिले।