वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एफसीएनआर(बी) से असामान्य ऋण की आशंका नहीं : शेट्टी

प्रकाशित: 11-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने एफसीएनआर(बी) के तहत आने वाली धनराशि से असामान्य ऋण की स्थिति पैदा होने संबंधी चिंताओं को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस धनराशि का इस्तेमाल चार महीने तक की अवधि में किया जाएगा। देश के सबसे बड़े ऋणदाता का नेतृत्व करने वाले शेट्टी ने कहा कि बैंककर्मी आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) की विशेष रियायती मुद्रा अदला-बदली सुविधा के तहत प्रवासी भारतीयों से जुटाई गई 127 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की धनराशि का इस्तेमाल करने के लिए जिम्मेदार होंगे। यहां वार्षिक ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के दौरान पत्रकारों से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या इस धनराशि से असामान्य ऋण की स्थिति पैदा होगी, तो शेट्टी ने कहा, मुझे नहीं लगता (कि इससे असामान्य ऋण की स्थिति पैदा होगी), हर कोई अधिक जिम्मेदारी से काम करेगा। इसी कार्पाम में बुधवार को तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ चौधरी ने चिंता जताई थी कि विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) एफसीएनआर(बी) के तहत आने वाली धनराशि से कुछ असामान्य ऋण की स्थिति पैदा हो सकती है।