वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एयर इंडिया के भावी सीईओ गेब्रेमरियम ने कर्मचारियों से सहयोग मांगा, व्यवधान कम करने पर जोर

प्रकाशित: 08-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। एयर इंडिया के भावी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने सोमवार को एयरलाइन कंपनी के कर्मचारियों से सहयोग मांगा और परिचालन में व्यवधान कम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि परिचालन में उत्कृष्टता का मतलब हर दिन बुनियादी चीजों को सही तरीके से करना है। गेब्रेमरियम के साथ एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और निवर्तमान सीईओ एवं एमडी कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को करीब एक घंटे तक कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारियों को अपने पहले संबोधन में इथियोपियन एयरलाइंस समूह के पूर्व प्रमुख गेब्रेमरियम ने कहा कि एयर इंडिया की विरासत मजबूत है, उसका ब्रांड मजबूत है और उसमें काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, अगर हम सही समय पर सही काम करते हैं तो हमारे लिए अपार संभवनाएं हैं। एयर इंडिया की कमान संभालने वाले दूसरे विदेशी सीईओ बनने जा रहे गेब्रेमरियम ने कहा कि वह अमेरिका से आ रहे हैं और हम एयर इंडिया को फिर से महान बनाएंगे (मेक एयर इंडिया ग्रेट अगेन-मैगा)। एयर इंडिया ने व्यापक चयन प्रािढया के बाद गेब्रेमरियम को सीईओ एवं एमडी नियुक्त करने की पांच अगस्त को घोषणा की थी। इस प्रािढया की निगरानी के लिए निदेशक मंडल की एक विशेष समिति बनाई गई थी। गेब्रेमरियम को इथियोपियन एयरलाइंस समूह में करीब चार दशक का अनुभव है। वह 11 साल से अधिक समय तक इसके सीईओ भी रहे हैं। जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद गेब्रेमरियम सीईओ एवं एमडी का पद संभालेंगे। वह ऐसे समय में एयर इंडिया की कमान संभाल रहे हैं जब टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन कई चुनौतियों और वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही है।