वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सेंटजॉर्ज कॉलेज ने जीती मसूरी सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता

प्रकाशित: 08-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मसूरी, (वीअ)। मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से मसूरी युनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मसूरी सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अण्डर 15 का खिताबी मुकाबला सेंटजॉर्ज कॉलेज ने जीता। सीनियर वर्ग में एमयूएफसी विजेता बना। मसूरी स्पोटर्स क्लब के सहयोग से युनाइटेड फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित सुपर कप फुटबाल प्रतियोगिता सर्वे के मैदान में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के अण्डर 15 के फाइनल में सेंटजॉर्ज कॉलेज ने तिब्बतन होम्स फाउण्डेशन स्कूल को 2-0 गोल से पराजित किया। सीनियर वर्ग के फाइनल में एमयूएफसी ने भट्टा स्पोर्ट्स क्लब को 3-2 गोल के अंतर से पराजित किया।