भाजपा ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं कियाः खण्डेलवाल
प्रकाशित: 08-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
राम मोहन यादव
भोपाल। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को बैतूल के मैरिज लॉन में जिला कार्यसमिति एवं ‘सेवा संकल्प अभियान' को लेकर आयोजित जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्षों की यात्रा केवल राजनीतिक उपलब्धियों का विषय नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों गरीब, वंचित, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की यात्रा है। प्रधानमंत्री जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान' केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का संस्कार और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा ने अपनी कार्यशैली बदली है, लेकिन अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। डिजिटल इंडिया के युग में देश विरोधी शक्तियां देश को अस्थिर करने के लिए तथ्यहीन सवाल खडे कर रही हैं, जिसका तथ्यों के साथ जवाब पार्टी कार्यकर्ताओं को देना है। प्रदेश में 2003 के बाद की तस्वीर शिक्षा और बिजली व्यवस्था की बदली हुई तकदीर के रूप में दिखाई देती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों को पक्के आवास, करोड़ों परिवारों तक नल से जल, उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति, आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा, जनधन खातों के माध्यम से आर्थिक समावेशन, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और महिलाओं के सशक्तिकरण सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचाने का कार्य किया है। इन योजनाओं ने शासन और गरीब के बीच की दूरी कम करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' केवल नारा नहीं, बल्कि देश के विकास की कार्यपद्धति है। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं का उद्देश्य यही है कि विकास का लाभ समाज के उस व्यक्ति तक भी पहुंचे, जो लंबे समय तक सुविधाओं और अवसरों से वंचित रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होंगी, जब उनका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचें, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर जाकर केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।