अक्टूबर से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर चलेगा रोड रेस्टोरेशन अभियान
प्रकाशित: 08-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न पेयजल योजनाओं की मंडलवार समीक्षा की। उन्होंने मानसून के बाद अक्टूबर से पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर रोड रेस्टोरेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी अभियान की तैयारियां समय से पूरी कर लें। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर सड़कें खोदी गई हैं। मानसून के दौरान बारिश के कारण इन मार्गों पर आवागमन में राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर है। उन्होंने निर्देश दिया कि अक्टूबर से अभियान चलाकर खोदी गई सड़कों को दोबारा भरकर, समतल करते हुए उन्हें दुरुस्त किया जाए। उन्होंने विभिन्न जोन के अभियंताओं एवं अधीक्षण अभियंताओं से क्षेत्र भ्रमण और रात्रि प्रवास के संबंध में फीडबैक भी लिया। बैठक में Aं और व्ं को भी रात्रि प्रवास के लिए निर्देशित किया गया। निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यकता के अनुसार मैनपावर लगाया जाए। कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री सिंह ने अधिकारियों को जल प्रबंधन पर विशेष फोकस करने के निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल योजनाओं के संचालन और जलापूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए अधिकारी नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) को अपने अधीनस्थ अभियंताओं और एजेंसियों के कार्यों की गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर अपर मुख्य सचिव को भेजने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक श्री योगेश कुमार, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक श्री जोगिंदर सिंह, जेएमडी (प्रशासन) डॉ. राजेश प्रजापति, जेएमडी प्रभाष कुमार, स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री डीके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक श्री योगेश कुमार, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक श्री जोगिंदर सिंह, जेएमडी (प्रशासन) डॉ. राजेश प्रजापति, जेएमडी प्रभाष कुमार, स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री डीके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।