राज्यपाल की प्रेरणा से जन भवन में केजीएमयू के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक
प्रकाशित: 08-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को जन भवन, लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के विद्यार्थियों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों को रेखांकित करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया गया।
यह जागरूकता कार्पाम भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा युवा कार्पाम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान' के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्पाम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति सचेत करते हुए समाज में नशा मुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।