वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मोदी जी के जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का पर्व है सेवा संकल्प अभियान

प्रकाशित: 08-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (पवन आश्री)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार और संगठन मिलकर जन-जन को अभियान का भागीदार बनाने को लेकर 10 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। अभियान के समापन अवसर पर प्रदेश के सूरजकुंड में जनसेवक महाकुंभ का भी आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि विकसित भारत का संकल्प लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने चंडीगढ़ में प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा। डॉ गुप्ता ने बताया कि 10 सितंबर को सरकार और संगठन की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उनका पूरा मंत्रिमंडल तथा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में अभियान की तैयारियों, कार्पामों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया के साथ होगी, जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ता परिवारों और लाभार्थियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे, वहीं विभिन्न संगठनों के साथ रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।