एलाइड ब्लेंडर्स का शुद्ध लाभ 18.6 प्रतिशत घटा
प्रकाशित: 25-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधान के कारण एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18.65 प्रतिशत घटकर 45.42 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 55.83 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में परिचालन आय 1.84 प्रतिशत बढ़कर।,809.15 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में।,776.37 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 120 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 119 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1.73 प्रतिशत बढ़कर 1,693.68 करोड़ रुपये हो गया।