ग्रेटर नोएडा में माल-यात्री यातायात अलग करने, गंगा एक्सप्रेसवे से संपर्क बेहतर बनाने की योजना
प्रकाशित: 09-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नोएडा (उप्र), (भाषा)। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने ग्रेटर नोएडा में माल ढुलाई एवं यात्री यातायात को अलग करने तथा गंगा एक्सप्रेसवे से संपर्क बेहतर बनाने के लिए हापुड़ बाईपास तक 105 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस प्रस्ताव पर सोमवार को लखनऊ में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई। मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैठक में औद्योगिक विकास के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार भी मौजूद थे। जीएनआईडीए के अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क से नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गंगा एक्सप्रेसवे के बीच की दूरी करीब 30 से 45 मिनट में तय की जा सकेगी। बयान में कहा गया कि करीब 15 किलोमीटर तक संपर्क मार्ग का विस्तार करने से ग्रेटर नोएडा को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। प्राधिकरण ने मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक छह लेन की एलिवेटेड सड़क बनाने का भी प्रस्ताव दिया है। बयान के अनुसार, पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के समानांतर बनाई जाने वाली यह प्रस्तावित सड़क विशेष रूप से माल ढुलाई के लिए होगी और हवाई अड्डे से जुड़ेगी।