वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जियो ाsढडिट को बोफा से 18,268 करोड़ की पूंजी पर दिसंबर तक नियामकीय मंजूरी मिलने की उम्मीद

प्रकाशित: 14-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। गैर-बैंकिंग ऋणदाता जियो ाsढडिट को बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) से मिलने वाली 18,268 करोड़ रुपये की पूंजी के लिए जरूरी नियामकीय मंजूरियां इस साल दिसंबर तक मिलने की उम्मीद है। मूल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि नई पूंजी मिलने के बाद जियो ाsढडिट अपनी कारोबारी रणनीति और उत्पाद योजनाओं की समीक्षा करेगी, ताकि प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) में वृद्धि को तेज किया जा सके। बोफा भी इस बात से सहमत है कि कंपनी के ऋण कारोबार को तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। जेएफएस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हितेश सेठिया ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पूंजी मिलने के बाद जियो ाsढडिट का एयूएम मौजूदा के करीब 30,000 करोड़ रुपये से लगभग पांच गुना हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कंपनी के लिए उपलब्ध वृद्धि की संभावित गुंजाइश है, कोई समयबद्ध लक्ष्य नहीं है।