ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 14-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद (वीअ)। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1,98,000 रुपये की साइबर ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी मनीष सिंह व विक्की निवासी कमल विहार बुराडी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बडख़ल निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके फोन से अचानक तीन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1,98,000 रुपये कट गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्त है तथा बुराडी दिल्ली के रहने वाले है।